Commons:साँचा सम्पादक

This page is a translated version of a page Commons:Template editors and the translation is 100% complete. Changes to the translation template, respectively the source language can be submitted through Commons:Template editors and have to be approved by a translation administrator.

Shortcuts : COM:TE • COM:TPE

साँचा सम्पादक एक अधिकार होता है जिसकी मदद से विश्वसनीय सदस्य "साँचा सुरक्षा" सुरक्षा स्तर से सुरक्षित साँचों और मॉड्यूल्स को सम्पादित कर सकते हैं। सुरक्षा का यह स्तर आम तौर पर बड़ी संख्या में ट्रांसक्लूशन के मामले में या फिर अगर साँचा संवेदनशील हो (जैसे लाइसेंसिंग के साँचें), तब लगाया जाता है।

इस अधिकार वाले सदस्यों के पास निम्न अधिकार होते हैं:

  • Edit protected templates
  • दो-कारक प्रमाणीकरण सक्षम करना
  • Override the disallowed titles or usernames list

प्रदान करना

सम्पादक, अधिकारों के अनुरोधों पर साँचा सम्पादक अधिकार का अनुरोध कर सकते हैं। इस अधिकार का अनुरोध कर रहे लोगों को यह दिखाना होगा कि उनके पास निर्माणकारी रूप से साँचों को सम्पादित करने का अनुभव है। वैकल्पिक रूप से, यह अधिकार उन सदस्यों को दिया जा सकता है जिन्हें अक्सर शीर्षक या स्पैम ब्लैकलिस्ट को ओवर्राइट करना पड़ता है, क्योंकि सिर्फ प्रबंधकों और साँचा सम्पादकों के पास ही tboverride होता है। एक बार प्रदान कर दिए जाने के बाद साँचा सम्पादकों को सुरक्षित साँचें समझदारी से सम्पादित करने चाहिए। इस अधिकार को प्रदान करने का फैसला RfR पर निरीक्षित कर रहे प्रबंधक के पास है। साँचा सम्पादकों को दो-कारक प्रमाणीकरण का इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

प्रत्याहार

यह अधिकार दुरुपयोग के कारण किसी भी समय हटा दिया जा सकता है। दुरुपयोग निम्न में से कोई भी हो सकता है:

  • अधिकार का फायदा उठाकर किसी सुरक्षित साँचे पर सम्पादन युद्ध लड़ना
  • बार-बार सुरक्षित साँचें तोड़ना
  • विवादित बदलावों पर पहले दूसरों की राय लेने की कम-से-कम कोशिश किए बिना उन्हें सुरक्षित साँचों पर कार्यान्वित करना
  • बिना किसी सुबोध कारण के लाइसेंस साँचों को बदलना

बहुत अधिक संख्या में ट्रांसक्लूड किए जाने वाले साँचों को बार-बार सम्पादित करने पर सर्वर पर ज़ोर पड़ सकता है, और लाइसेंस साँचों को सम्पादित करने के कानूनी परिणाम हो सकते हैं। इस स्तर पर सुरक्षित साँचों को सम्पादित करते समय कृपया जल्दबाज़ी न करें, और समझदारी से सम्पादन करें।

साँचा सम्पादकों से इस भूमिका के साथ सक्रिय रहने की अपेक्षा की जाती है। एक वर्ष की अक्रियता के बाद आपसे भूमिका हटा दी जाएगी।

वर्तमान साँचा सम्पादक

इस समय ५० साँचा सम्पादक हैं और १८५ प्रबंधक हैं (कुल २३५)।

ये भी देखें