Commons:विकि लव्स लव 2019/सामान्य प्रश्न

This page is a translated version of a page Commons:Wiki Loves Love 2019/FAQ and the translation is 100% complete. Changes to the translation template, respectively the source language can be submitted through Commons:Wiki Loves Love 2019/FAQ and have to be approved by a translation administrator.

वेबसाइट पर विकि लव्स लव Facebook पर विकि लव्स लव {{{Threads}}} Twitter पर विकि लव्स लव Instagram पर विकि लव्स लव Telegram पर विकि लव्स लव YouTube पर विकि लव्स लव मेलिंग सूची के ज़रिए विकि लव्स लव


Wiki Loves Love

ويكي تهوى الحب, উইকি লাভস লাভ, Wiki Loves Love, Vikio amas amon, Wiki ama o amor, विकि लव्स लव, Вікі любіць любоў, Вики сөюне ярата, Вікі любить любов, Wiki nife ife, ویکی محبوب محبت, 维基-爱情之念, ویکی دوستدار عشق


विकि लव्स लव क्या है?

विकि लव्स लव 2019 (WLL = Wiki Loves Love) एक अंतर्राष्ट्रीय चित्र प्रतियोगिता है जो मानवीय सांस्कृतिक विविधता के माध्यम से प्रेम के उदाहरणों को दस्तावेज़ीकृत करने के उद्देश्य से बना है। स्मारकों से समारोहों तक, प्रेम के प्रतीक वस्तुओं से लेकर किसी कोमल हाव-भाव तक, आइए दुनिया को दिखाते हैं कि मानव हर जगह कितने अलग-अलग तरीकों से प्रेम प्रकट करने योग्य है।
इसका पहला संस्करण 2016 में, स्ट्रासबर्ग में Wikipedia 15 के एक गौण परियोजना के रूप में Psychoslave द्वारा आयोजित किया गया था। यह विषयगत दायरे में छोटा था, भौगोलिक रूप से विशिष्ट था, और एक क्षेत्रीय स्तर पर एक पायलट परियोजना था।
यह प्रतियोगिता 1 फरवरी से 28 फरवरी 2019 तक आयोजित की जाएगी
परियोजना को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। मगर कुछ विशिष्ट क्रियाएँ (प्रचार कार्यक्रम, संचार आदि) अपने क्षेत्रों में प्रतिभागी सहयोगियों द्वारा कुछ देशों में की जाएँगी।

चित्रों या मीडियो को अपलोड करने के बाद उनका क्या होता है?

विकिपीडिया पर उपयुक्त सभी चित्रों या मीडिया को कॉमन्स नामक एक वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। यह चित्रों, ऑडियो और वीडियो फ़ाइलों का एक आश्चर्यजनक डेटाबेस है। उन सभी मीडिया फ़ाइलों को मुक्त लाइसेंसों के अंतर्गत प्रकाशित किया जाता है - इसका मतलब है कि इनका पुनः उपयोग कोई भी कर सकता है, जब तक वह यह बताए कि फ़ोटोग्राफ़ या मीडिया के रचयिता कौन हैं, और उन्हें मुक्त (उसी लाइसेंस के अंतर्गत) रखे। विकिमीडिया कॉमन्स की लाइसेंस नीति के बारे में अधिक जानकारी के लिए यह पढ़ें।

इसके पीछे कौन है?

विकि लव्स लव को विकिमीडिया के समुदाय द्वारा (जहाँ लागू हो) उनके स्थानीय विकिमीडिया अध्यायों या सदस्य समूहों की मदद से आयोजित किया जाता है। इसे विकिमीडिया संस्थान और अलग-अलग देशों में स्थानीय सहयोगियों द्वारा वित्त पोषित किया जाता है।
WLL 2019 को:
द्वारा समन्वित किया गया है

मैं कैसे शामिल होऊँ?

शामिल होना बहुत सरल और आसान, और मज़ेदार है! आप दो प्रमुख तरीकों से शामिल हो सकते हैं
  • आप प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं! अपना कैमरा (या कोई भी डिवाइस) उठाएँ और फ़ोटो खींचें या फिर कोई वीडियो क्लिप या आवाज़ फ़ाइल रिकॉर्ड करें। अपलोड करें!
  • किसी स्थानीय कार्यक्रम का हिस्सा बनें! इस मामले में कृपया स्थानीय कार्यक्रम देखें। अगर आप अपना कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं (ऐसा ज़रूर करें!), आयोजकों के लिए सामान्य प्रश्न देखें

आप अपनी भाषा में अनुवाद प्रदान करके, दुनिया के ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक विकि लव्स लव चित्र प्रतियोगिता तो पहुँचाकर भी मदद कर सकते हैं। मदद करने के लिए Commons:Wiki Loves Love 2019/Translations पर जाएँ।

चित्रों के लिए तकनीकी आवश्यकताएँ क्या हैं?

चित्रों के लिए कोई तकनीकी आवश्यकता नहीं है। सभी खुदके खींचे फ़ोटो जो बुनियादी नियमों का पालन करते हैं और विकिमीडिया कॉमन्स के परियोजना के कार्यक्षेत्र में आते हैं, प्रतियोगिता में स्वीकार किए जाएँगे। विकि लव्स लव का मुख्य उद्देश्य है विकिपीडिया पर इस्तेमाल करने लायक ज़्यादा से ज़्यादा तस्वीरें इकट्ठा करना। आपकी प्रविष्टि और प्रतियोगिता की सफलता के लिए गुणवत्तायुक्त चित्र काफ़ी ज़रूरी हैं। कॉमन्स के लिए एक अच्छी गुणवत्ता का फ़ोटो खींचने के लिए कुछ युक्तियों और चालों के लिए ये दिशानिर्देश पढ़ें:

चित्र अपलोड करने के लिए किस सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल किया जाएगा?

हम एक विकि लव्स लव ओवरले द्वारा सरलीकृत अपलोड विज़ार्ड का इस्तेमाल करने वाले हैं।
चित्र दूसरे उपकरणों की मदद से अपलोड किए जा सकते हैं (जैसे Commonist, मगर इसके लिए विकि मार्कअप और विकिमीडिया कॉमन्स के बारे में अधिक ज्ञान की ज़रूरत होगी)।
चित्र अपलोड करने के लिए कृपया इस कड़ी का उपयोग करें

मुझे चित्रों को कैसे टैग करना चाहिए?

अनुकूलित अपलोड विज़ार्ड की मदद से अपने किए गए सभी चित्रों को Category:Images from Wiki Loves Love 2019 श्रेणी में डाल दिया जाएगा। अगर आप अनुकूलित अपलोड विज़ार्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं, कृपया टैग्स पर {{Wiki Loves Love 2019}} साँचा जोड़ दें ताकि हम चित्र को प्रतियोगिता के हिस्से के रूप में पहचान पाएँ।

विशेष कार्यक्रम कहाँ होंगे?

जो सहयोगी, विकिमीडिया कॉमन्स का प्रतिनिधित्व करने के लिए कार्यक्रम होस्ट करना, और चित्र-शिकार पार्टियाँ या सामूहिक अपलोड सत्र आयोजित करना चाहेंगे, अपने आपको यहाँ पर सूचीबद्ध कर सकते हैं।
अधिक जानकारी पाने और स्थानीय आयोजकों से संपर्क करने के लिए यहाँ क्लिक करें।

मैं आप लोगों से कैसे संपर्क करूँ?

कृपया वार्ता पृष्ठ पर एक संदेश छोड़ें: Commons:Wiki Loves Love/Help desk
हमारे चैनलों पर हमसे संपर्क करें:

पंचायत का संघटन

विजेता

14 विजेता चित्र होंगे!

छोटे अक्षरों की बारी

विकि लव्स लव प्रतियोगिता के आयोजकों के पास अपने फैसले पर नियमों को बदलने या फिर प्रतियोगिता के शुरू होने के बाद भी इसे रद्द करने का पूरा अधिकार है। आयोजक ना किसी पुरस्कार के स्पॉन्सर द्वारा प्रावधान की कोई ज़िम्मेदारी उठाते हैं, और ना किसी देयता की। इस पृष्ठ पर लिखित कोई भी नियम, आयोजकों के साथ कानूनी संबंध बनाने का साधन नहीं है। पंच के सदस्य कोई पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सकते (हालाँकि वे चित्रों से योगदान कर सकते हैं)।

पिछले संस्करण से चित्रों के कुछ उदाहरण

Attribution: Commons:Wiki Loves Africa 2016/FAQ