File:Presentation of Bharat Ratna to Prof. CNR Rao & Sachin Tendulkar.webm

Presentation_of_Bharat_Ratna_to_Prof._CNR_Rao_&_Sachin_Tendulkar.webm(WebM audio/video file, VP8/Vorbis, length 14 min 54 s, 320 × 180 pixels, 306 kbps overall, file size: 32.57 MB)

Captions

Captions

Add a one-line explanation of what this file represents

Summary edit

Description
English: भारत रत्न

भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी १९५४ में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद द्वारा की गई थी। अन्य अलंकरणों के समान इस सम्मान को भी नाम के साथ पदवी के रूप में प्रयुक्त नहीं किया जा सकता। प्रारम्भ में इस सम्मान को मरणोपरांत देने का प्रावधान नहीं था, यह प्रावधान १९५५ में बाद में जोड़ा गया। तत्पश्चात 12 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत प्रदान किया गया। सुभाष चन्द्र बोस को घोषित सम्मान वापस लिए जाने के उपरान्त मरणोपरान्त सम्मान पाने वालों की संख्या ११ मानी जा सकती है। एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है। अन्य प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान की श्रेणी में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री का नाम लिया जा सकता है । पदक मूल रूप में इस सम्मान के पदक का डिजाइन 35 मिमि गोलाकार स्वर्ण मैडल था। जिसमें सामने सूर्य बना था, ऊपर हिन्दी में भारत रत्न लिखा था, और नीचे पुष्प हार था। और पीछे की तरफ़ राष्ट्रीय चिह्न और मोटो था। फिर इस पदक के डिज़ाइन को बदल कर तांबे के बने पीपल के पत्ते पर प्लेटिनम का चमकता सूर्य बना दिया गया। जिसके नीचे चाँदी में लिखा रहता है "भारत रत्न", और यह सफ़ेद फीते के साथ गले में पहना जाता है।

भारत रत्न पदक क्रम वर्ष नाम जीवन १. १९५४ - डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन (५ सितंबर, १८८८ – १७ अप्रैल, १९७५)

२. १९५४ - चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (१० दिसंबर, १८७८ - २५ दिसंबर, १९७२)

३. १९५४ - डॉक्टर चन्द्रीशेखर वेंकटरमण (७ नवंबर, १८८८ - २१ नवंबर, १९७०)

४. १९५५ - डॉक्टर भगवान दास (१२ जनवरी, १८६९ - १८ सितंबर, १९५८)

५. १९५५ - सर डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (१५ सितंबर, १८६० - १२ अप्रैल, १९६२)

६. १९५५ - पं. जवाहर लाल नेहरु (१४ नवंबर, १८८९ - २७ मई, १९६४)

७. १९५७ - गोविंद वल्लभ पंत (१० सितंबर, १८८७ - ७ मार्च, १९६१)

८. १९५८ - डॉ. धोंडो केशव कर्वे (१८ अप्रैल , १८५८ – ९ नवंबर, १९६२)

९. १९६१ - डॉ. बिधन चंद्र रॉय (१ जुलाई, १८८२ - १ जुलाई, १९६२)

१०. १९६१ - पुरूषोत्तम दास टंडन (१ अगस्त, १८८२ - १ जुलाई, १९६२)

११. १९६२ - डॉ. राजेंद्र प्रसाद (३ दिसंबर, १८८४ - २८ फरवरी, १९६३)

१२. १९६३ - डॉ. जाकिर हुसैन (८ फरवरी, १८९७ - ३ मई, १९६९)

१३. १९६३ - डॉ. पांडुरंग वामन काणे (१८८०-१९७२)

१४. १९६६ - लाल बहादुर शास्त्री (२ अक्तूबर, १९०४ - ११ जनवरी, १९६६), मरणोपरान्त

१५. १९७१ - इंदिरा गाँधी (१९ नवंबर, १९१७ - ३१ अक्तूबर, १९८४)

१६. १९७५ - वराहगिरी वेंकट गिरी (१० अगस्त, १८९४ - २३ जून, १९८०)

१७. १९७६ - के. कामराज (१५ जुलाई, १९०३ - १९७५), मरणोपरान्त

१८. १९८० - मदर टेरेसा (२७ अगस्त, १९१० - ५ सितंबर, १९९७)

१९. १९८३ - आचार्य विनोबा भावे (११ सितंबर, १८९५ - १५ नवंबर, १९८२), मरणोपरान्त

२०. १९८७ - खान अब्दुल गफ्फार खान (१८९० - २० जनवरी, १९८८), प्रथम गैर-भारतीय

२१. १९८८ - एम जी आर (१७ जनवरी, १९१७ - २४ दिसंबर, १९८७), मरणोपरान्त २२. १९९० - डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर (१४ अप्रैल, १८९१ - ६ दिसंबर, १९५६), मरणोपरान्त

२३. १९९० - नेल्सन मंडेला (१८ जुलाई, १९१८), द्वितीय गैर-भारतीय

२४. १९९१ - राजीव गांधी (२० अगस्त, १९४४ - २१ मई, १९९१), मरणोपरान्त

२५. १९९१ - सरदार वल्लभ भाई पटेल (३१ अक्तूबर, १८७५ - १५ दिसंबर, १९५०), मरणोपरान्त २६. १९९१ - मोरारजी देसाई (२९ फरवरी, १८९६ - १० अप्रैल, १९९५)

२७. १९९२ - मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (११ नवंबर, १८८८ - २२ फरवरी, १९५८), मरणोपरान्त

२८. १९९२ - जे आर डी टाटा (२९ जुलाई, १९०४ - २९ नवंबर, १९९३)

२९. १९९२ - सत्यजीत रे (२ मई, १९२१ - २३ अप्रैल, १९९२)

३०. १९९७ - अब्दुल कलाम (१५ अक्तूबर, १९३१)

३१. १९९७ - गुलजारी लाल नंदा (४ जुलाई, १८९८ - १५ जनवरी, १९९८)

३२. १९९७ - अरुणा असाफ़ अली (१६ जुलाई, १९०९ - २९ जुलाई, १९९६), मरणोपरान्त

३३. १९९८ - एम एस सुब्बुलक्ष्मी (१६ सितंबर, १९१६ - ११ दिसंबर, २००४)

३४. १९९८ - सी सुब्रामनीयम (३० जनवरी, १९१० - ७ नवंबर, २०००)

३५. १९९८ - जयप्रकाश नारायण (११ अक्तूबर, १९०२ - ८ अक्तूबर, १९७९), मरणोपरान्त

३६. १९९९ - पं. रवि शंकर (७ अप्रैल, १९२०)

३७. १९९९ - अमृत्य सेन (३ नवंबर, १९३३)

३८. १९९९ - गोपीनाथ बोरदोलोई (१८९०-१९५०) , मरणोपरान्त

३९. २००१ - लता मंगेशकर (२८ सितंबर, १९२९)

४०. २००१ - उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ां (२१ मार्च, १९१६ - २१ अगस्त, २००६)

४१. २००८ - पं.भीमसेन जोशी (४ फरवरी, १९२२ -२५ जनवरी, २०११)

४२. २०१३ सी॰ एन॰ आर॰ राव (३० जून, १९३४- अब तक), १६ नवंबर को घोषित

४३. २०१३ सचिन तेंदुलकर (२४ अप्रैल, १९७३- अब तक), १६ नबंबर को घोषित

१९९२ में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस को भारत रत्न से मरणोपरान्त सम्मानित किया गया था। लेकिन उनकी मृत्यु विवादित होने के कारण पुरस्कार के मरणोपरान्त स्वरूप को लेकर प्रश्न उठाया गया था। इसीलिए भारत सरकार ने यह सम्मान वापस ले लिया। उक्त सम्मान वापस लिये जाने का यह एकमेव उदाहरण है।

भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री श्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद को जब भारत रत्न देने की बात आयी तो उन्होंने जोर देकर मना कर दिया, कारण कि जो लोग इसकी चयन समिति में रहे हों, उनको यह सम्मान नहीं दिया जाना चाहिये। बाद में १९९२ में उन्हें मरणोपरांत दिया गया।
हिन्दी: भारत रत्न की प्रस्तुति के दौरान एक गलती हुई है प्रो सी.एन.आर. राव 42 वें व्यक्ति है और सचिन तेंदुलकर 43 वें व्यक्ति है जिन्हे भारत रत्ना पुरस्कार मिला है, लेकिन प्रस्तुति में प्रस्तुत कर्ता इन पुरुस्कारों को ४४ वा और ४५ वा है बताया है।
Date
Source Own work
Author Shivram Namdev

Licensing edit

I, the copyright holder of this work, hereby publish it under the following license:
w:en:Creative Commons
attribution share alike
This file is licensed under the Creative Commons Attribution-Share Alike 3.0 Unported license.
You are free:
  • to share – to copy, distribute and transmit the work
  • to remix – to adapt the work
Under the following conditions:
  • attribution – You must give appropriate credit, provide a link to the license, and indicate if changes were made. You may do so in any reasonable manner, but not in any way that suggests the licensor endorses you or your use.
  • share alike – If you remix, transform, or build upon the material, you must distribute your contributions under the same or compatible license as the original.

File history

Click on a date/time to view the file as it appeared at that time.

Date/TimeThumbnailDimensionsUserComment
current06:11, 6 February 201414 min 54 s, 320 × 180 (32.57 MB)Shivram Namdev (talk | contribs)User created page with UploadWizard

There are no pages that use this file.

Transcode status

Update transcode status
Format Bitrate Download Status Encode time
VP9 240P Not ready Unknown status
Streaming 240p (VP9) 204 kbps Completed 15:13, 6 December 2023 3 min 58 s
WebM 360P 569 kbps Completed 06:12, 2 December 2023 2 min 5 s
Streaming 144p (MJPEG) 834 kbps Completed 20:29, 19 November 2023 14 s
Stereo (Opus) 89 kbps Completed 15:04, 22 November 2023 13 s
Stereo (MP3) 128 kbps Completed 20:29, 19 November 2023 16 s