Commons:Wikimedia Österreich/hi

This page is a translated version of a page Commons:Wikimedia Österreich and the translation is 100% complete. Changes to the translation template, respectively the source language can be submitted through Commons:Wikimedia Österreich and have to be approved by a translation administrator.

विकिमीडिया ऑस्ट्रिया (Wikimedia Österreich) एक विकिमीडिया अध्याय है जो मुख्यतः ऑस्ट्रिया के विकिमीडियाइयों का समर्थन करता है।

दूसरी गतिविधियों के बीच, विकिमीडिया ऑस्ट्रिया विकिमीडिया कॉमन्स परियोजना और समुदाय का कई तरीकों से समर्थन करता है। उनके समर्थन के पूरे परिणाम Category:Supported by Wikimedia Österreich पर उपलब्ध हैं।

मीडिया का प्रमाणन

अध्याय राजनीतिक रैलियों, खेल प्रतिस्पर्धाओं और संगीत कार्यक्रमों जैसे कई कार्यक्रमों में मान्यता प्राप्त करने में मदद करता है।

उधार देने के लिए सामग्री

अध्याय ने फ़ोटोग्राफ़ी के लिए सामग्री खरीदी है जिन्हें योगदानकर्ताएँ उधार में ले सकते हैं। कृपया हमारे सदस्यों के विकि पर उधार लेने योग्य सामग्री की सूची पाएँ और अगर आप इनमें से कुछ भी उधार लेना चाहते हैं, हमसे संपर्क करें।

सार्वजनिक डोमेन की सामग्री खोलना और बाँटना

अध्याय का एक उद्देश्य है सांस्कृतिक संस्थाओं के साथ सहयोग करके उन्हें सार्वजनिक डोमेन में मौजूद अपनी सामग्री को खोलने और बाँटने में मदद करना।

भागीदारी का प्रोत्साहन

अध्याय फ़ोटोग्राफ़ी रैलियों या विकि लव्स मॉन्युमेंट्स और विकि लव्स पब्लिक आर्ट जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करके विकिमीडिया परियोजनाओं में भागीदारी को प्रोत्साहित करता है: