Commons:विकि लव्स मॉन्युमेंट्स/DEI अनुसंधान 2022/अंतिम रिपोर्ट

This page is a translated version of a page Commons:Wiki Loves Monuments/DEI research 2022/Final report and the translation is 100% complete. Changes to the translation template, respectively the source language can be submitted through Commons:Wiki Loves Monuments/DEI research 2022/Final report and have to be approved by a translation administrator.
Overview Introduction Learnings Recommendations Possible roadblocks What is in the pipeline? Appendix



विकि लव्स मॉन्युमेंट्स के बारे में

विकि लव्स मॉन्युमेंट्स (WLM) सांस्कृतिक विरासत स्मारकों पर एक सार्वजनिक चित्र प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन विकिमीडिया अध्यायों और समूहों द्वारा किया जाता है। सर्वप्रथम वर्ष 2010 में इसे नेदरलैंड में आयोजित किया गया था, और इसके बाद यूरोप-व्यापी 2011 संस्करण का आयोजन किया गया था। 2012 से यह प्रतियोगिता विश्व भर के देशों में प्रतिवर्ष आयोजित की जाती आ रही है। यह विश्व की सबसे बड़ी फोटोग्राफी प्रतियोगिता है और हमें उम्मीद है इस वर्ष फिर से हम इसमें भारी भागीदारी पा पाएँगे।

प्रतियोगिता का उद्देश्य आम जनता - विकिपीडिया के पाठकों और उपयोगकर्ताओं, फोटोग्राफरों, शौकियों, आदि - से सांस्कृतिक विरासत स्मारकों के चित्र लेने और उन्हें विकिपीडिया और अन्य विकिमीडिया परियोजनाओं पर उपयोग के लिए विकिमीडिया कॉमन्स पर अपलोड करने के लिए प्रेरित करना है।

इस रिपोर्ट के बारे में

विकि लव्स मॉन्युमेंट्स के अंतर्राष्ट्रीय दल ने यह शोध विकिमीडिया संस्थान से 2021 से 2022 के अनुदान के भीतर वित्त पोषण से किया था। शोधकर्ता ने अक्टूबर 2021 से अगस्त 2022 तक इसपर काम किया और वार्षिक फोटो प्रतियोगिता में लंबी और छोटी भागीदारी वाले २० से अधिक राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधियों का साक्षात्कार लिया।
इस प्राथमिक शोध और आयोजित साक्षात्कारों के बारे में अधिक जानकारी अप्रैल 2022 से मध्यावधि रिपोर्ट में मिल सकती है।

इस रिपोर्ट के अध्याय:

  1. परिचय
  2. सीख
  3. अनुसंशाएँ
  4. सम्भावित बाधाएँ
  5. आगे क्या?
  6. परिशिष्ट


पढ़ना शुरू करें →