Commons:स्वर परिचय परियोजना
ऐसे ऑडियो रिकॉर्डिंग्स बनाने की एक परियोजना जिसमें विकिपीडिया के विषय अपना नाम बोलते हैं और अपना परिचय देते हैं।
यह सबसे पहले Andy Mabbett (User:Pigsonthewing) द्वारा एक ब्लॉग पोस्ट "विकिमीडिया कॉमन्स के लिए मुक्त लाइसेंस और मुक्त प्रारूप में मौजूद विकिपीडिया के विषयों के अपने स्वरों में रिकॉर्डिंग्स का अनुरोध" में सुझाया गया था।
क्यों?
ताकि हमें पता लग सके कि कोई प्रसिद्ध व्यक्ति अपना नाम कैसे बोलता है और उनकी आवाज़ कैसी है। उनकी आवाज़ ज़रूरी हो सकती है, उदाहरणस्वरूप:
- नज़र में खराबी वाले लोगों के लिए किसी व्यक्ति को पहचानने के लिए
- किसी व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित करने के लिए अगर आपने उन्हें, मान लीजिए, रेडियो पर सुना हो
- उसी नाम के किसी दूसरे व्यक्ति से उन्हें अलग करने के लिए
उच्चारण ज़रूरी हो सकता है:
- अगर आप उनसे मिलने वाले हैं
- अगर आप उनका नाम किसी प्रस्तुतीकरण में या फिर किसी टीवी/रेडियो प्रोग्राम पर बोलने वाले हैं
यहाँ तक कि, आपके पास उनके नाम का आधिकारिक उच्चारण: उनका अपना उच्चारण, होगा।
क्या करना है
अगर आप किसी विकिपीडिया लेख के विषय हैं, या फिर कोई विकिडेटा आयटम हैं, कृपया अपनी साधारण आवाज़ में अपना एक MP3, FLAC या ogg ऑडियो रिकॉर्डिंग अपलोड करें — आप ऐसा करने के लिए अपलोड विज़ार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आप प्रसिद्ध लोगों के साथ काम कर रहे कोई विकिमीडियाई हैं, आप ऐसा उनके लिए कर सकते हैं।
अगर आप (या आपका विषय) एकाधिक भाषाएँ बोल सकता है/सकते हैं, कृपया हर भाषा में एक अलग फ़ाइल रिकॉर्ड करें।
रिकॉर्डिंग करने के लिए कोई शांत जगह ढूँढ़ें, दूसरे लोगों की बातचीत से थोड़ी दूर जाना भी काफी होता है। अगर आप घर के बाहर हैं, कृपया हवा से दूर हटें।
मुझसे नहीं होगा
अगर आप कोई MP3, FLAC या ogg फ़ाइल नहीं बना सकते (या फिर आपको पता नहीं कि इनका मतलब क्या है) आप किसी भी प्रारूप में हमें एक ईमेल भेजकर उसे एक मुक्त लाइसेंस में प्रकाशित कर सकते हैं। अगर फ़ाइल ईमेल से भेजने के लिए कुछ ज़्यादा ही बड़ा है, आप फ़ाइल साँझा या फिर SoundCloud या Vocaroo जैसी आवाज़ होस्टिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको कोई प्रश्न है या फिर मदद चाहिए, इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर एक टिप्पणी ज़रूर छोड़ें।
एक दूसरा विकल्प है WhatsApp के ज़रिए किसी स्वयंसेवक से संपर्क करना — कृपया संपर्क की जानकारी माँगें।
क्या कहना है
आम तौर पर लोग कहते हैं:
नमस्कार, मेरा नाम [नाम] है। मेरा जन्म [जगह] में हुआ था और मैं [वर्ष] से एक [कार्य या पद] रहा/रही हूँ।
कृपया "मेरा नाम है" और अपने नाम के बीच एक छोटा विराम रखें।
आप दूसरी बातें बोल सकते हैं!
परियोजना की अंग्रेज़ी भाषा की श्रेणी में कुछ उदाहरण सुनें।
क्या नहीं कहना है
- यह न कहें कि आप विकिपीडिया/विकिमीडिया कॉमन्स के लिए एक रिकॉर्डिंग बना रहे हैं
- कोई विज्ञापन, काम का अनुरोध, धर्मांतरण या राजनीति नहीं
- कोई भी ऐसी बात नहीं जो समय पर निर्भर हो (यानी "मैं इस समय...", "दस साल पहले", या "इस साल..." नहीं — आपकी रिकॉर्डिंग लंबी चलनी चाहिए!)
दूसरे चरण
- विकिडेटा पर विषय के पृष्ठ से P990 की मदद से रिकॉर्डिंग की एक कड़ी जोड़ें, और एक क्वालिफ़ायर की मदद से उपयुक्त भाषा निर्दिष्ट करें।
- रिकॉर्डिंग को समयग्रस्त टेक्स्ट के रूप में लिप्यंतरित करें।
फ़ाइलें
फ़ाइलों को भाषा के अनुसार श्रेणियों में बाँटा जाता है। Category:Voice intro project पर श्रेणियों की सूची देखें।